Breaking News

केदारनाथ यात्रा पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या, हजारीबाग में सनसनी

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है, जो अपने मित्र के साथ केदारनाथ तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे।

घटना बरही थाना क्षेत्र के करसो पुल के समीप हुई। बताया जा रहा है कि विक्की सोनी अपने साथी के साथ कार से कोडरमा रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उन्हें केदारनाथ यात्रा के लिए ट्रेन पकड़नी थी।

मृतक के मित्र के अनुसार रास्ते में करसो पुल के पास उनकी कार अचानक पंचर हो गई। इसके बाद दोनों वाहन रोककर टायर बदलने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक अपराधियों ने बिना किसी बातचीत के विक्की सोनी को निशाना बनाया और उनके गर्दन में गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बरही भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, मृतक के परिजनों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि हत्या के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post