Breaking News

राज्यसभा चुनाव: झारखंड में भाजपा उम्मीदवार पर अंतिम मंथन, जल्द हो सकता है नाम का ऐलान

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व का मंथन अंतिम चरण में पहुंच गया है। पार्टी ने पहले ही एक सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है और अब उम्मीदवार के नाम का औपचारिक ऐलान जल्द किए जाने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के बीच उम्मीदवार चयन को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। प्रदेश भाजपा की ओर से संभावित नामों की एक विस्तृत सूची केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी गई थी, जिसमें से कुछ नामों को अंतिम विचार के लिए चुना गया है।

उम्मीदवारों की दौड़ में पूर्व राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। उनका कार्यकाल हाल ही में पूरा हुआ है और पार्टी के भीतर उन्हें एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रांची की पूर्व महापौर आशा लकड़ा के नाम भी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि इन नामों पर भाजपा संसदीय बोर्ड स्तर पर विचार किया जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन और प्रदेश नेतृत्व के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। पार्टी सूत्रों का मानना है कि केंद्रीय नेतृत्व अंतिम निर्णय लेते समय संगठनात्मक समीकरणों, राजनीतिक रणनीति और आगामी चुनावी परिस्थितियों को ध्यान में रखेगा।

राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक रणनीति भी तैयार कर रही है। पार्टी नेतृत्व विधानसभा में उपलब्ध समर्थन और संभावित राजनीतिक समीकरणों पर नजर बनाए हुए है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने संकेत दिया है कि पार्टी किसी समर्पित कार्यकर्ता को ही राज्यसभा भेजने के पक्ष में है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी उद्योगपति या धनबल के आधार पर उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना नहीं है। अब सभी की निगाहें केंद्रीय नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं, जो झारखंड भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकता है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post