Breaking News

संयुक्त ग्राम सभा में गूंजे जनसरोकार के मुद्दे, पेयजल, पेंशन, सड़क और खेल मैदान निर्माण पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन

Khunti: अड़की प्रखंड अंतर्गत अड़की पंचायत के जोजोडीह गांव में आज जोजोडीह, सरमाली, बारूबेड़ा, राईकेड़ा, चुटियाडीह एवं चलीरामडीह गांवों की संयुक्त ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान बुधन लाल सिंह मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित इस ग्राम सभा में ग्रामीणों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिला प्रवक्ता सह विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल शामिल हुए।

ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में चापानल लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिसके कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रतिनिधि मनोज मंडल ने मौके पर ही पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता जीत लाल सिंह मुंडा से दूरभाष पर बातचीत की और पांच दिनों के भीतर सभी खराब चापानलों की मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

बैठक में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित पात्र लोगों की समस्याएं भी सामने आईं। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन एवं अन्य पेंशन योजनाओं से जुड़े मामलों के समाधान के लिए झामुमो जिला क्रीड़ा मोर्चा के उपाध्यक्ष संतोष कुम्हार को लाभुकों के दस्तावेज एकत्रित कर संबंधित विभाग तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने बताया कि आगामी बुधवार को विशेष अभियान चलाकर दस्तावेज संग्रहित किए जाएंगे, ताकि पात्र लोगों को जल्द से जल्द योजना का लाभ मिल सके।

ग्रामीणों ने मनरेगा योजना के तहत शुरू हुए खेल मैदान निर्माण कार्य के अधूरा रहने का मुद्दा भी उठाया। बताया गया कि नियमों में बदलाव के कारण निर्माण कार्य बीच में ही रुक गया, जिससे युवाओं और खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। इस पर मनोज मंडल ने कहा कि इस संबंध में विधायक से बातचीत हुई है और जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य पुनः शुरू कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

ग्राम सभा के दौरान विधायक प्रतिनिधि ने जोजोडीह विद्यालय का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मौजूद शैक्षणिक एवं आधारभूत समस्याओं की जानकारी ली गई। उन्होंने विद्यालय की स्थिति में सुधार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया।

बैठक में ग्रामीणों ने सोनपुर से रायकेड़ा डोडिया बाजार तक नई सड़क निर्माण की मांग भी जोरदार ढंग से उठाई। ग्रामीणों का कहना था कि सड़क नहीं होने के कारण आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, विशेषकर बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण होने से न केवल लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।

इस अवसर पर झामुमो जिला क्रीड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष संतोष कुम्हार, अड़की प्रखंड कोषाध्यक्ष जगदीश मुंडा, घसिया मुंडा, लटन सिंह मुंडा, भादर मुंडा, गोमिया मुंडा, विक्रम मुंडा, लकिन मुंडा, सनिका मुंडा, मोदो सिंह मुंडा, गुरुवा मुंडा, आकाश मुंडा तथा बारूबेड़ा के ग्राम प्रधान मकर मुंडा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post