Breaking News

रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से शुरू, 36 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Ranchi: संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को देशभर में आयोजित की जा रही है। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस वर्ष देशभर से करीब 8 लाख 19 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

परीक्षा के लिए देशभर में कुल 83 केंद्र बनाए गए हैं। इस बार भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ को नए परीक्षा केंद्रों के रूप में जोड़ा गया है। UPSC द्वारा इस वर्ष कुल 933 पदों के लिए वैकेंसी जारी की गई है, जिनमें IAS, IPS और IFS के पद प्रमुख हैं।

राजधानी रांची में परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। शहर में कुल 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, ताकि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रवेश दिया जा सके।

प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं पर पूरी तरह रोक लगा दी है। केंद्रों के बाहर भी सुरक्षा एजेंसियां लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

रांची जिला प्रशासन ने परीक्षा को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। सुबह 6:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक लागू इस आदेश के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही लाउडस्पीकर और शोर-शराबे वाली गतिविधियों पर भी रोक लगाई गई है।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों और अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाने का अनुरोध किया है। वहीं, वर्षों की मेहनत के बाद परीक्षा देने पहुंचे छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिला।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post