Breaking News

दुमका में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सांसद नलिन सोरेन के मोहल्ले में सड़क जाम

Dumka : झारखंड के दुमका में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा रविवार को सड़कों पर फूट पड़ा। संथाल परगना महाविद्यालय से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर स्थानीय लोगों ने जाम लगाकर बिजली विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था चरमराने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गायब रहने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और घरों का पूरा सिस्टम अस्त-व्यस्त हो गया है।

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। खास बात यह रही कि जिस इलाके में सड़क जाम किया गया, वहीं आसपास छात्र-छात्राओं के कई लॉज भी मौजूद हैं, जहां दूर-दराज से आए सैकड़ों विद्यार्थी रहते हैं। लगातार बिजली कटौती से छात्रों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी मोहल्ले में दुमका सांसद Nalin Soren का आवास भी है, लेकिन इसके बावजूद इलाके की बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

इसी बीच संयोगवश सांसद नलिन सोरेन उसी रास्ते से गुजर रहे थे और सड़क जाम में फंस गए। स्थिति को देखते हुए वे तुरंत अपनी गाड़ी से उतरे और लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने मौके से ही बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन कर जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि यह उनका भी मोहल्ला है और लोगों की परेशानियों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post