Breaking News

खूंटी-गुमला बॉर्डर पर रनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक समेत भारी मात्रा में अफीम डोडा जब्त

Khunti: खूंटी जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी क्रम में रनिया थाना पुलिस ने खूंटी-गुमला जिले की सीमा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अफीम डोडा बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक समेत लगभग 50 बोरे में भरा अफीम डोडा जब्त किया है। इस कार्रवाई को नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रनिया और कामडरा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके से अफीम डोडा की बड़ी खेप ट्रक के माध्यम से बाहर भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुम्भकार ने अपने दलबल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए तोरपा कामडरा मुख्य सड़क पर वहां जांच शुरू कर दी।

एसडीपीओ ने बताया कि यह कार्रवाई रविवार सुबह लगभग 3 बजे से 4 बजे के बीच की गई। पुलिस ने संदिग्ध ट्रक को रोककर जब उसकी जांच की तो उसमें लगभग 50 बोरे में भरा अफीम डोडा बरामद हुआ। इसके बाद ट्रक सहित पूरे माल को जब्त कर रनिया थाना लाया गया। हालांकि पुलिस कार्रवाई के दौरान चालक सहित अन्य तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

उन्होंने आगे बताया कि जब्त अफीम डोडा का वजन कराया जा रहा है। वजन पूरा होने के बाद ही उसके अनुमानित बाजार मूल्य का सही आकलन किया जा सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि जब्त ट्रक उत्तर प्रदेश नंबर का है। पुलिस ट्रक मालिक, चालक तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि खूंटी पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने पहले ही स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में उग्रवाद, नक्सलवाद और अवैध अफीम कारोबार जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। बीते कुछ दिनों में भी खूंटी पुलिस द्वारा लगातार कई बड़ी कार्रवाइयां की गई हैं।

रनिया थाना की इस ताजा कार्रवाई के बाद अवैध नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस की सक्रियता और सख्ती की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post