Breaking News

नवनियुक्त जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की पहली बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

Khunti: जिला कांग्रेस कमिटी की नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की पहली बैठक आज सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक के दौरान अध्यक्ष रवि मिश्रा ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता के अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष करती आई है, इसलिए सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें।

बैठक में आगे संगठनात्मक विस्तार को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। रवि मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों को प्रखंड, मंडल एवं पंचायत स्तर की जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिया कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाया जाए।

बैठक में कोऑर्डिनेटर पीटर मुंडू, प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश सहित ऋतुराज झा, विलसन बोदरा, समडोम तोपनो, महिला अध्यक्ष सुनीता गोप, तैयब अंसारी, जोन कंडुलना, अजय गुप्ता, अजय कुमार साहू, बंधू गंझू, फिरोज आलम, मरियम आइंद, परवेज आलम, अजय किशोर मुंडा, प्रकाश मुंडा, प्रनीत तोपनो, शशिकांत होरो, एलेक्सियस परधिया, आदित्य साहू, विनसाय मुंडा, सुनील मुंडा, पौलूस बरवा, रामसिंह राम, प्रवीन कर, करमदयाल परजापति, सांधू पुर्ती, मोकिम अंसारी, विक्रम नाग, मीनाक्षी तोपनो, संजय यादव, कृष्ण मुंडा, रोशन, सोहेल अंसारी, मदन मिश्रा सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post