Breaking News

रांची में ओवरलोड स्कूल वाहनों पर सख्ती, डीटीओ और ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान

Ranchi: राजधानी रांची में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ओवरलोड स्कूल वैन और बसों के खिलाफ व्यापक अभियान शुरू किया है। बार-बार चेतावनी के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों पर अब कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) अखिलेश कुमार कर रहे हैं। परिवहन विभाग ने पहले ही स्कूल वाहनों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि वे निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाएं, लेकिन इसके बावजूद कई वाहन नियमों की अनदेखी करते पाए गए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस के साथ संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया गया।

मंगलवार को चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में स्कूल वैन और बसों की सघन जांच की गई। जांच में कई वाहन ओवरलोड पाए गए, जिन पर मौके पर ही चालान काटा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सबसे चिंताजनक बात यह सामने आई कि कई वाहन चालक अधिक कमाई के लालच में बच्चों की सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा कि ऐसे मामलों में आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें वाहन जब्ती भी शामिल है।

अभियान के दौरान ऑक्सफर्ड स्कूल, JVM श्यामली और बिशप गर्ल्स स्कूल जैसे प्रमुख स्कूलों के वाहनों की भी जांच की गई। इनमें से कई वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे पाए गए, जिस पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई।

डीटीओ अखिलेश कुमार ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि सभी स्कूलों को नोटिस भेजा जाएगा और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सुबह के समय चेकिंग नहीं की गई ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, लेकिन स्कूल छुट्टी के बाद पूरे शहर में जोरदार अभियान चलाया गया। आने वाले दिनों में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे, ताकि बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post