Breaking News

खूंटी में उग्रवाद व आर्म्स एक्ट के खिलाफ पुलिस का अभियान, 5 आरोपी गिरफ्तार

Khunti: खूंटी जिला में उग्रवादी कांडों एवं आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में अहम सफलता मिली है। इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, उग्रवाद और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में वांछित 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अन्य आपराधिक कांडों में फरार चल रहे 2 और अभियुक्तों को भी पुलिस ने दबोच लिया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सूरत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post