Breaking News

खूंटी में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर धारा 163 लागू, 12 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में सख्त प्रतिबंध


Khunti: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर खूंटी अनुमंडल प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। अनुमंडल दंडाधिकारी दीपेश कुमारी ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा-163 के तहत 19 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक जिले के 12 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है।

प्रशासन के अनुसार परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे, दूसरी पाली 11:30 से 1:30 बजे तथा तीसरी पाली 3:30 से 5:30 बजे तक चलेगी।

ये रहेंगे प्रमुख प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रहेगी।

बिना एडमिट कार्ड के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

परीक्षा के दौरान मोबाइल या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग पूरी तरह वर्जित रहेगा।

परीक्षा केंद्र के आसपास लाउडस्पीकर, ध्वनि विस्तारक यंत्र, जुलूस, सभा और प्रदर्शन आयोजित नहीं किए जा सकेंगे।

हथियार, विस्फोटक सामग्री या अन्य आपत्तिजनक वस्तु लेकर चलने अथवा प्रवेश करने पर भी रोक रहेगी।

परीक्षार्थियों के अभिभावकों एवं अन्य बाहरी व्यक्तियों का परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

खूंटी जिले के 12 परीक्षा केंद्र

1. CM SOE गर्ल्स +2 स्कूल, मोहना टोली, खूंटी

2. डिस्ट्रिक्ट CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, चाईबासा रोड, खूंटी

3. स्वामी श्रद्धानंद DAV सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, DAV रोड, खूंटी

4. लोयोला हाई स्कूल, तोरपा रोड, खूंटी

5. आर.सी. बॉयज़ मिडिल स्कूल, खूंटी

6. उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल, चाईबासा रोड, खूंटी

7. उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स मिडिल स्कूल, चाईबासा रोड, खूंटी

8. लोयोला इंटर कॉलेज, तोरपा रोड, खूंटी

9. कैथरीन अकादमी, पेलोल, मुरहू

10. राजकीय मध्य विद्यालय, साहू उच्च विद्यालय परिसर, अनीगड़ा, खूंटी

11. पीएम श्री लक्ष्मी नारायण +2 हाई स्कूल, मुरहू

12. सेंट मैरीज़ गर्ल्स हाई स्कूल, सोमवार बाजार, मुरहू

प्रशासन की अपील

अनुमंडल प्रशासन ने परीक्षार्थियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि परीक्षा के दौरान जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने में सहयोग दें।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post