Breaking News

बोकारो में चोरी का अनोखा तरीका, सेल कर्मी के घर से 3.5 लाख की चोरी कर चोर लगा गए अपना ताला


Bokaro : सेक्टर-12 थाना क्षेत्र में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद ऐसा तरीका अपनाया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। बंद पड़े एक सेल कर्मी के आवास से नकदी और जेवरात सहित करीब 3.50 लाख रुपये की संपत्ति चोरी करने के बाद चोर घर के मुख्य दरवाजे पर अपना ताला लगाकर फरार हो गए, ताकि घटना का खुलासा देर से हो सके।

पीड़ित सेल कर्मी वकील प्रसाद महली के अनुसार, वह बुधवार को अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर गांव गए थे। दो दिन बाद जब वे वापस लौटे तो देखा कि उनके घर के दरवाजे पर उनका ताला नहीं, बल्कि किसी और का ताला लगा हुआ है। संदेह होने पर उन्होंने ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश किया।

घर के भीतर का नजारा देखकर परिवार के होश उड़ गए। कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी सहित अन्य जगहों से नकदी और जेवरात गायब थे। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी हुई है।

वकील प्रसाद महली ने बताया कि उन्होंने इसी महीने 5 जुलाई को इस नए आवास में शिफ्ट किया था। कुछ ही दिनों बाद चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद अपने साथ लाया गया ताला लगाकर फरार हो जाने से घटना का पता तुरंत नहीं चल सका।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि सेल कर्मी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरों ने घर की रेकी पहले से की थी या नहीं।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि लंबे समय के लिए घर से बाहर जाने पर पड़ोसियों या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दें और घर की सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम करें। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post