Breaking News

सुशील पाहन के निधन पर सांसद कालीचरण मुंडा ने जताया गहरा शोक, कर्रा पहुंच परिजनों को दी सांत्वना

Khunti: खूंटी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, झामुमो खूंटी जिला सचिव एवं भारत मुंडा समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाहन के निधन पर खूंटी लोकसभा सांसद कालीचरण मुंडा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे जनजातीय समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि सुशील पाहन ने जनजातीय समाज के उत्थान, अधिकारों की रक्षा और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सामाजिक और राजनीतिक जीवन समाजसेवा के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायी उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

शनिवार को सांसद कालीचरण मुंडा कर्रा के डूफू गांव स्थित स्वर्गीय सुशील पाहन के पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर सुख-दुःख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा, सांसद प्रतिनिधि विक्रम नाग, नईमुद्दीन खान, प्रदीप देवघरिया, परवेज आलम, एलेक्सिस परधिया, सूचित संगा एवं उमेश गोप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post