Breaking News

झामुमो के वरिष्ठ नेता व खूंटी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुशील पाहन का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Khunti: झारखंड मुक्ति मोर्चा खूंटी जिला सचिव तथा खूंटी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व भारत मुंडा समाज झारखंड के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुशील पाहन के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक एवं आम जनमानस में गहरा दुख व्याप्त हो गया।

सुशील पाहन लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे। उन्होंने नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेकर खुद को पूरी तरह समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया था। वर्ष 2019 में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर खूंटी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी, लेकिन गुरुवार की रात अचानक उनका निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

झामुमो नेताओं एवं भारत मुंडा समाज के सदस्यों ने कहा कि सुशील पाहन एक सरल, मिलनसार और संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे। पार्टी और समाज के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।

परिजनों और समाज के लोगों द्वारा जानकारी दी गई है कि उनका अंतिम संस्कार (मिट्टी) 26 जून 2026 को दोपहर 12 बजे, खूंटी जिला के कर्रा प्रखंड अंतर्गत डूमरगाड़ी पंचायत के डुफू गांव में किया जाएगा। सभी शुभचिंतकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों से अंतिम संस्कार में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post