Breaking News

गिरिडीह की काजल कुमारी बनीं एसडीओ, BPSC 70वीं परीक्षा में 36वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास

Giridihi : गिरिडीह जिले के धनवार क्षेत्र की रहने वाली काजल कुमारी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में 36वीं रैंक प्राप्त कर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) पद के लिए चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है।

काजल कुमारी धनवार नगर पंचायत के राजा चौक निवासी व्यवसायी रंजीत प्रसाद कसेरा और सरिता देवी की पुत्री हैं। उनकी सफलता की खबर जैसे ही क्षेत्र में पहुंची, परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोग उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचने लगे।

उनकी इस उपलब्धि को न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे धनवार और गिरिडीह जिले के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि काजल ने यह साबित कर दिया कि सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

काजल की सफलता से क्षेत्र के युवाओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राएं उन्हें प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं और उनके मार्गदर्शन को अपनाने की बात कर रहे हैं।

काजल ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास को दिया है। उन्होंने लंबे समय तक नियमित अध्ययन कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की, जिसका परिणाम उन्हें इस शानदार उपलब्धि के रूप में मिला।

परिजनों ने बताया कि काजल शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपना ध्यान भटकने नहीं दिया और लगातार तैयारी जारी रखी।

इस सफलता के बाद धनवार क्षेत्र में जश्न का माहौल है। सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों ने भी काजल को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post