Breaking News

धनबाद में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, 13 चोरी की बाइक बरामद

Dhanbad : धनबाद जिले के कालूबथान थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चोरी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 13 चोरी की मोटरसाइकिलें और चोरी में इस्तेमाल होने वाली मास्टर की भी बरामद की है।

पुलिस की इस कार्रवाई को हाल के दिनों में वाहन चोरी के मामलों पर बड़ी सफलता माना जा रहा है। ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी की घटनाओं की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर की गई छापेमारी में गिरोह के पांच सदस्य पकड़े गए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से कुल 13 बाइक बरामद की गईं।

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपी मास्टर की की मदद से कुछ ही मिनटों में बाइक लॉक खोलकर वाहन चोरी कर लेते थे और मौके से फरार हो जाते थे।

पुलिस ने मास्टर की को भी जब्त कर लिया है और इसके इस्तेमाल से अब तक कितनी वारदातें हुई हैं, इसकी जांच की जा रही है।

एसपी ने बताया कि बरामद वाहनों के असली मालिकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों से संपर्क किया जा रहा है, ताकि चोरी की गई बाइक को उनके मालिकों तक वापस पहुंचाया जा सके।

पुलिस को शक है कि इस गिरोह में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, इसलिए नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई जा रही है कि वाहन चोरी की घटनाओं पर अब अंकुश लगेगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post