Breaking News

तोरपा पहुंचे मुख्य सचेतक माथुरा प्रसाद महतो, झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Khunti: झारखंड विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक एवं टुंडी विधायक माथुरा प्रसाद महतो अपने परिवार के साथ रविवार को तोरपा पहुंचे। इस अवसर पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के नेतृत्व में झामुमो तोरपा प्रखंड समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि माथुरा प्रसाद महतो का जनसेवा के प्रति समर्पण, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने की कार्यशैली सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि झामुमो राज्य के विकास, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को लेकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट हैं।

इस अवसर पर मुख्य सचेतक माथुरा प्रसाद महतो ने स्वागत के लिए तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया एवं झामुमो कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि झामुमो की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित और विकास के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। हमें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करना है। झामुमो कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।”

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय विकास, जनसरोकार के मुद्दों तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post