Breaking News

ओबी डंपिंग को लेकर धनबाद में तनाव, मारपीट और फायरिंग के आरोप से बढ़ा विवाद

Dhanbad : धनबाद के झरिया क्षेत्र स्थित घनुडीह चीनकोठी बस्ती के पास सिंह नेचुरल आउटसोर्सिंग परियोजना के विस्तार को लेकर बुधवार को विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बस्ती के समीप ओवरबर्डन (ओबी) डंपिंग का विरोध किया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, कंपनी की ओर से आबादी वाले इलाके के नजदीक ओबी डंपिंग का कार्य किया जा रहा था। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो कंपनी समर्थकों और ग्रामीणों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और लोगों को डराने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। हालांकि पुलिस ने अभी तक फायरिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलने पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह और घनुडीह ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। घटनास्थल से एक खोखा मिलने की भी सूचना है, जिसकी जांच की जा रही है।

मेयर ने आरोप लगाया कि ग्रामीणों की आपत्ति के बावजूद विवादित स्थल पर ओबी डंपिंग का काम कराया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले पर उच्चस्तरीय बैठक नहीं हो जाती, तब तक संबंधित क्षेत्र में ओबी डंपिंग या किसी नए कार्य की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

घटना में घायल होने का दावा करने वाले ग्रामीण सुनील कुमार मंडल ने आरोप लगाया कि करीब 30 लोगों ने उनके साथ मारपीट की और फायरिंग की घटना भी हुई। उनका कहना है कि हमले में उनका हाथ टूट गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रकाश चंद्र महतो ने कहा कि पुलिस को मारपीट की सूचना मिली है, लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post