Breaking News

कोडरमा विधायक नीरा यादव के निजी ड्राइवर की हत्या, जमीन विवाद में हिंसा से इलाके में तनाव

Koderma : कोडरमा जिले में जमीन विवाद ने बड़ा हिंसक रूप ले लिया, जिसमें कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव के निजी वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

घटना कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव की है, जहां बुधवार को दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और हिंसा तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, इस झड़प में राजकुमार यादव की बेटी सोनिका कुमारी, उनकी मां सुधा देवी और पिता दशरथ यादव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत मृतक की मां और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी से हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक और मारपीट हो गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी विधायक डॉ. नीरा यादव ने स्थानीय थाना प्रभारी को भी दी थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और यह दर्दनाक घटना हो गई।

घटना के बाद विधायक डॉ. नीरा यादव मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राजकुमार यादव उनके लिए सिर्फ ड्राइवर नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य जैसे थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post