Breaking News

जयराम महतो की नीतियों से प्रभावित होकर युवाओं ने थामा जेएलकेएम का दामन

Khunti: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) द्वारा खूंटी प्रखंड अंतर्गत हुटार चौक के समीप आयोजित सदस्यता अभियान में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


कार्यक्रम का संयुक्त मंच संचालन बीरेन्द्र लुगुन एवं सुरेश टोपनो ने किया, जबकि अभियान का नेतृत्व अर्पित संगा ने किया। सभा की अध्यक्षता विश्वकर्मा उरांव और हरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से की।
इस मौके पर जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर सहित अन्य जिला पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जयराम महतो के नेतृत्व में पार्टी झारखंड के युवाओं, किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, मूलवासियों तथा समाज के सभी वर्गों की आवाज बनकर उभर रही है। उन्होंने कहा कि जेएलकेएम केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि झारखंड के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ने वाला जनआंदोलन है।

नेताओं ने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार, शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पार्टी लगातार संघर्षरत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक बदलाव और जनहित के मुद्दों को लेकर आगे आएं तथा झारखंड के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

सदस्यता अभियान के दौरान सामाजिक सरोकारों पर भी विशेष चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा गया कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। यदि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान करे तो आपातकालीन परिस्थितियों में किसी भी जरूरतमंद को खून की कमी के कारण परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कार्यक्रम में विक्रम महतो, पवन कुमार, बजरंग साहू, विवेक महतो, लालमोहन महतो, धर्मेंद्र, जयंत कुमार, तुलसी उरांव, मदन सिंह, अजय कोंगाड़ी, रीना लकड़ा, पम्मी देवी, रविंद्र राम, सुभाष बावरी, कृष्णा कुमार, उषा भेंगरा, रोहित, अनीश, अंकित, संजय, दीपक, बिरंग, निलेश, अरुण, प्रेम, अनिलेश, अर्चना, ललिता, एम्लिन, सनम, गुरु, विकास समेत बड़ी संख्या में युवा, महिला कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post