Breaking News

झारखंड दौरे पर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राज्यसभा चुनाव रणनीति पर रहेगी नजर

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 6 जून से दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगे। पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा होगा, जिसको लेकर संगठन में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नितिन नवीन 6 और 7 जून को झारखंड में रहेंगे। इस दौरान वे कई सांगठनिक कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे तथा कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे।

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि 6 जून को सुबह 11:30 बजे नितिन नवीन रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट के पास ही वृक्षारोपण कार्यक्रम में वे शामिल होंगे।

अपने दौरे के दौरान नितिन नवीन भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और पूर्व नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से बातचीत की जाएगी और संगठन विस्तार पर चर्चा होगी।

राज्यसभा की दो सीटों के लिए संभावित चुनाव को देखते हुए यह दौरा राजनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ रणनीतिक बैठकों की संभावना है।

प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने बताया कि 7 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम ओरमांझी स्थित प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कूचू आवास पर नाश्ते के साथ शुरू होगा। इसके बाद वे युवा संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

इस दिन भी कई संगठनात्मक बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें आगामी चुनावी रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा होगी। 7 जून की रात को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post