Breaking News

चतरा में अफीम तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार: छह लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

Chhathra : चतरा जिले में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 1.113 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है।

इस मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम गोरहाई के समीप बगरा-लावालौंग रोड के किनारे स्थित जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया और कार्रवाई की योजना बनाई गई।

पुलिस टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस वाहन को देखते ही भागने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस और सशस्त्र बल के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए दो लोगों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि एक आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजू गांझू और रामदेव गंझू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लावालौंग थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे अफीम की बिक्री के उद्देश्य से वहां पहुंचे थे और खरीदारों का इंतजार कर रहे थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि इस अवैध कारोबार में एक अन्य व्यक्ति सरफराज खान भी शामिल है, जो छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और संभावित ठिकानों पर नजर रखी जा रही है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.113 किलो अफीम के अलावा ओप्पो कंपनी के दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की जांच की जा रही है, ताकि तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस अभियान में सिमरिया अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह तथा सशस्त्र बल के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post