Breaking News

बिजली कटौती और पेयजल संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, महिलाओं ने फोड़े घड़े, झाड़ू फेंक जताया विरोध

Khunti: भीषण गर्मी के बीच जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती और गहराते पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यव्यापी आंदोलन के तहत खूंटी में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस आंदोलन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली। महिलाएं हाथों में घड़ा और झाड़ू लेकर प्रदर्शन में शामिल हुईं। समाहरणालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचकर महिला कार्यकर्ताओं ने घड़ा फोड़कर और झाड़ू फेंककर जिले में व्याप्त पेयजल संकट एवं बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान पूरा परिसर भाजपा कार्यकर्ताओं के नारों से गूंज उठा।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रविंद्र कुमार राय ने कहा कि राज्य में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन सरकार आम लोगों को बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि गांव से लेकर शहर तक लोग घंटों बिजली कटौती और पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। यदि समय रहते बिजली और पानी की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में और बड़ा आंदोलन करेगी तथा पूरे राज्य में चरणबद्ध तरीके से सरकार के खिलाफ जनआक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा।

वहीं पूर्व मंत्री एवं खूंटी के पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि आज का प्रदर्शन सरकार को चेतावनी देने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता गर्मी में पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा आंदोलन को और तेज करते हुए सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।

इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post