Breaking News

झाड़ियों में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका

Khunti: खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत डडगामा पीढ़ीटोली गांव के समीप सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव झाड़ियों और नाला के बीच पड़ा हुआ था। मृतक की उम्र लगभग 22 से 23 वर्ष बताई जा रही है। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह गांव के कुछ ग्रामीण रोज की तरह खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नाला के पास पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। देखते ही देखते पूरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना खूंटी थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही खूंटी थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए और उन्हें जांच के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस आसपास के इलाके में भी बारीकी से छानबीन कर रही है।

मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वरुण रजक ने बताया कि बरामद शव एक अज्ञात युवक का है, जिसकी उम्र करीब 22 वर्ष प्रतीत हो रही है। मृतक के शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के स्पष्ट निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है।

उन्होंने कहा कि संभावना है कि युवक की हत्या कहीं और की गई हो और शव को साक्ष्य छिपाने की नीयत से डडगामा पीढ़ीटोली स्थित नाला में फेंक दिया गया हो। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में खूंटी थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास लगातार जारी है। आसपास के थाना क्षेत्रों एवं पुलिस इकाइयों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि युवक की शिनाख्त हो सके।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post