Breaking News

JAC इंटर रिजल्ट 2026 जारी, आर्ट्स में रिकॉर्ड 96.14% रिजल्ट; तीनों संकायों के टॉपर्स घोषित

Ranchi: Jharkhand Academic Council ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है, खासकर आर्ट्स संकाय में 96.14 प्रतिशत परिणाम दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया गया। साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में भी छात्रों ने बेहतरीन सफलता हासिल की है।

आर्ट्स संकाय में कुल 2,11,095 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 2,02,962 छात्र सफल रहे। प्रथम श्रेणी में 1,07,694 छात्रों ने सफलता प्राप्त की। साइंस स्ट्रीम का कुल रिजल्ट 82.92 प्रतिशत रहा, जबकि कॉमर्स में 93.37 प्रतिशत छात्र सफल घोषित किए गए। परिषद ने कहा कि इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाया गया था।

मेरिट लिस्ट में भी छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। आर्ट्स में बोकारो की छोटी कुमारी ने 478 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया। कॉमर्स में रांची की स्वेता प्रसाद ने 478 अंकों के साथ टॉप किया, जबकि साइंस में धनबाद की राशिदा नाज ने 489 अंक हासिल कर राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया।

साइंस संकाय में एमडी फैजान आलम दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आकांक्षा कुमारी और सना आफरीन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं कॉमर्स में कृष कुमार बरनवाल दूसरे और प्रियंशी खत्री तीसरे स्थान पर रहीं। इस बार तीनों संकायों में छात्राओं का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।

रिजल्ट जारी होने के बाद राज्यभर के स्कूलों और कॉलेजों में खुशी का माहौल है। कई जगह टॉपर्स का सम्मान किया जा रहा है। परिषद के सचिव जयंत मिश्रा ने कहा कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली के बेहतर उपयोग से परीक्षा परिणाम अधिक विश्वसनीय और समयबद्ध बने हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में भी शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post