Breaking News

एलपीजी मूल्य वृद्धि के खिलाफ 7 मई को खूंटी में झामुमो का बड़ा धरना-प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील

Khunti: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में एक बार फिर सड़क पर उतरने की तैयारी की जा रही है। पार्टी के खूंटी जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि रसोई गैस (एलपीजी) की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ 7 मई 2026 को जिला मुख्यालय खूंटी के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय से जारी आदेश के तहत सभी जिलों में आंदोलन का आह्वान किया गया है। इसी कड़ी में खूंटी जिला इकाई भी व्यापक स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने जा रही है।

जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी गैस की कीमतों में की गई बढ़ोतरी ने आम लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। महंगाई के इस दौर में गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आम जनता की समस्याओं को नजरअंदाज कर लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है, जिसके खिलाफ झामुमो लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाएगा।

उन्होंने जिले के सभी केंद्रीय समिति सदस्य, जिला समिति, विभिन्न मोर्चा एवं वर्ग संगठनों, प्रखंड समिति तथा पंचायत स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में 7 मई को जिला मुख्यालय पहुंचकर इस आंदोलन को सफल बनाएं। खास तौर पर जिले के सभी छह प्रखंडों से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करता रहा है और आगे भी जनता की आवाज बुलंद करता रहेगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post