Breaking News

कर्रा में उग्रवादियों का तांडव: रेलवे कार्य स्थल पर फायरिंग, दो रोड रोलर फूंके, PLFI ने ली जिम्मेदारी

Khunti: खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत काटमकुकु गांव के महुआ टोली के समीप गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की। लोधमा से पिस्का नगड़ी रेलवे लाइन निर्माण कार्य के तहत चल रहे मिट्टी फिलिंग कार्य स्थल पर पहुंचे उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया।

हथियारबंद उग्रवादियों ने पहले कार्य स्थल पर पर्चा चिपकाया और उसके बाद दो रोड रोलर मशीनों में आग लगा दी। इसके साथ ही इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड गोलीबारी भी की गई। अचानक हुई इस घटना से मजदूरों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सभी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार रात को ही कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। इसके बाद शुक्रवार सुबह जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों के साथ पुलिस बल ने पुनः घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से पांच गोली के खोखे बरामद किए हैं। इसके अलावा उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का एक पर्चा भी मिला है, जिसमें संगठन के झारखंड स्टेट चीफ अमृत होरो ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में निर्माण कार्य का विरोध जताते हुए चेतावनी भी दी गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और रेलवे निर्माण कार्य पर भी अस्थायी असर पड़ा है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post