Breaking News

मुआवजा बिना सड़क निर्माण पर बवाल: कनसिली के रैयतों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Khunti: कर्रा प्रखंड के कनसिली गांव में सोमवार को ग्राम प्रधान महादेव मुंडा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हटिया–कर्रा भाया लोधमा बाईपास सड़क के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पूर्ण निर्माण कार्य का प्रभावित रैयतों ने कड़ा विरोध किया।

बैठक में उपस्थित रैयतों ने आरोप लगाया कि 8 मार्च 2025 को आयोजित ग्राम सभा में जमीन अधिग्रहण को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। उस समय यह तय हुआ था कि प्रति डिसमिल जमीन के बदले 5 लाख रुपये मुआवजा देने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बावजूद बिना मुआवजा भुगतान किए ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

प्रभावित रैयतों का कहना है कि वे इस संबंध में खूंटी के सांसद को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। सांसद ने भी संवेदक को मुआवजा भुगतान के बाद ही कार्य शुरू करने का निर्देश दिया था, लेकिन इसके बावजूद संवेदक और निर्माण कार्य से जुड़े अभियंताओं द्वारा मनमानी की जा रही है।

बैठक में रैयतों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान कर कार्य को रोका नहीं गया, तो 30 अप्रैल को वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मुद्दे को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग की जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post