Breaking News

स्वागत सह विदाई समारोह में बोले मनीष टोप्पो—16 वर्षों में मेरा 14वां ट्रांसफर

Khunti: जिले के गोल्डन प्लेस में खूंटी पुलिस परिवार की ओर से स्वागत सह विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस परिवार ने नए पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया, वहीं निवर्तमान पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस परिवार की ओर से भगवान बिरसा मुंडा के प्रतीक चिन्ह भेंट कर एवं सॉल ओढ़ाकर नए एसपी ऋषभ गर्ग का अभिनंदन किया गया। इसी तरह निवर्तमान एसपी मनीष टोप्पो को भी भगवान बिरसा मुंडा का प्रतीक चिन्ह एवं सॉल देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।

अपने संबोधन में नए पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की कर्मभूमि खूंटी की पहचान पूरे विश्व में है। यह धरती प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है और यहां की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत विशेष महत्व रखती है। उन्होंने कहा कि पूर्व एसपी मनीष टोप्पो ने अपने कार्यकाल में कई चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी पुलिसकर्मियों के सहयोग से आगे भी जिले में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूती से कायम रखा जाएगा।

वहीं निवर्तमान पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो ने अपने संबोधन में खूंटी पुलिस परिवार एवं जिले की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खूंटी पुलिस के अधिकारी से लेकर जवान तक सभी समर्पित और सहयोगी हैं, जिनके साथ मिलकर काम करना उनके लिए एक सुखद अनुभव रहा। उन्होंने यह भी कहा कि यहां की जनता का सहयोग उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान निरंतर मिलता रहा, जो उनके लिए प्रेरणादायक रहा है।

मनीष टोप्पो ने कहा कि सरकारी सेवा में तबादला एक सामान्य प्रक्रिया है, जो लगातार चलती रहती है। अपने 16 वर्षों के सेवा काल में यह उनका 14वां स्थानांतरण है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति बदलते रहते हैं, लेकिन कर्तव्य और जिम्मेदारियां हमेशा समान रहती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि खूंटी पुलिस परिवार और जनता का यही सहयोग नए पुलिस अधीक्षक को भी मिलता रहेगा और जिले में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

कार्यक्रम का संचालन तोरपा अंचल पुलिस निरीक्षक सह खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर खूंटी डीएफओ, एसडीओ दीपेश कुमारी, एसडीपीओ वरुण रजक, तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा, प्रशिक्षु डीएसपी रामप्रवेश, मुख्यालय डीएसपी अखिल नीतीश कुजूर, इंस्पेक्टर जेवियर बाड़ा समेत जिले के सभी थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post