Breaking News

खूंटी में गरमाई महिला आरक्षण की राजनीति, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

Khunti: खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने महिला आरक्षण मुद्दे को लेकर भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा पर झूठा और दुर्भावनापूर्ण दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा यह भ्रम फैला रही है कि कांग्रेस “महिला विरोधी” है और उसने संसद में महिला आरक्षण विधेयक का विरोध किया, जबकि यह पूरी तरह से असत्य है।

रवि मिश्रा ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक वर्ष 2023 में संसद द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया जा चुका है। यह संवैधानिक (131वां संशोधन) विधेयक है, जिसे परिसीमन प्रक्रिया से जोड़ दिया गया है। कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि महिला आरक्षण को वर्तमान लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की मौजूदा सीटों के आधार पर तत्काल लागू किया जाना चाहिए, न कि इसे परिसीमन से जोड़कर टालने का प्रयास किया जाए।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जानबूझकर इस प्रक्रिया में देरी कर रही है और महिला आरक्षण जैसे गंभीर मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि परिसीमन के साथ इसे जोड़ने से छोटे राज्यों को नुकसान होगा और देश की संघीय संरचना पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी और सभी विपक्षी दल महिला आरक्षण के तत्काल क्रियान्वयन के पक्ष में हैं और इसके लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने भाजपा के 2024 चुनावी नारे “अबकी बार 400 पार” पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने उनके मंसूबों को समझ लिया और संविधान की रक्षा के लिए मजबूत जनादेश दिया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post