Breaking News

खूंटी के उपायुक्त का तबादला, नये उपायुक्त बने सौरभ कुमार भुवानिया

Khunti: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इस फेरबदल में राज्य के कई महत्वपूर्ण जिलों के उपायुक्त (DC) बदले गए हैं। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से जिलों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी और विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।

सबसे अहम बदलाव जमशेदपुर में किया गया है, जहां कर्ण सत्यार्थी को हटाकर राजीव रंजन को नया उपायुक्त बनाया गया है। राजीव रंजन इससे पहले मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत थे।

इसी क्रम में कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में स्थानांतरित किया गया है। लातेहार के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा भेजा गया है, जबकि उनकी जगह संदीप कुमार को लातेहार का नया DC बनाया गया है। गढ़वा में अनन्य मित्तल को उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

गुमला में दिलेश्वर महतो को नया DC बनाया गया है, जबकि पाकुड़ में मेघा भारद्वाज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पाकुड़ के पूर्व DC मनीष कुमार को पश्चिमी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं गोड्डा में लोकेश मिश्रा को नया DC बनाया गया है।

हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह को देवघर भेजा गया है, जबकि साहिबगंज के DC हेमंत सती को हजारीबाग का उपायुक्त बनाया गया है। इसी तरह कोडरमा के DC ऋतुराज को रामगढ़ भेजा गया है।

जामताड़ा के उपायुक्त रवि आनंद को चतरा का DC बनाया गया है, जबकि जामताड़ा की जिम्मेदारी अब आलोक कुमार को सौंपी गई है। साहिबगंज में दीपक कुमार दुबे को नया उपायुक्त बनाया गया है।

पलामू में दिलीप प्रताप सिंह को DC बनाया गया है, जबकि खूंटी में सौरभ कुमार भुवानिया को नई जिम्मेदारी दी गई है। लोहरदगा में संदीप कुमार मीणा को उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

सरकार के इस व्यापक तबादले को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और जिलों में विकास कार्यों को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

 

नए उपायुक्तों की सूची (पहले कहाँ थे – अब कहाँ बने DC)

1 राजीव रंजन विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (साथ ही CM सचिवालय का प्रभार) पूर्वी सिंहभूम

2 संदीप कुमार सचिव, झारखंड लोक सेवा आयोग लातेहार

3 उत्कर्ष गुप्ता उपायुक्त, लातेहार- कोडरमा

4 अनन्य मित्तल CEO, JSLPS- गढ़वा

5 मेघा भारद्वाज निबंधन महानिरीक्षक- पाकुड़

6 लोकेश मिश्रा उत्पाद आयुक्त- गोड्डा

7 दिलीप प्रताप सिंह शेखावत उपायुक्त, लोहरदगा- पलामू

8 सौरभ कुमार भुवानिया डीडीसी, रांची- खूंटी

9 आलोक कुमार डीडीसी, खूंटी- जामताड़ा

10 शशि प्रकाश सिंह उपायुक्त, हजारीबाग- देवघर

11 हेमंत सती उपायुक्त, साहिबगंज- हजारीबाग

12 मनीष कुमार उपायुक्त, पाकुड़- पश्चिमी सिंहभूम

13 ऋतुराज उपायुक्त, कोडरमा- रामगढ़

14 रवि आनंद उपायुक्त, जामताड़ा- चतरा

15 दीपक कुमार दुबे डीडीसी, गोड्डा- साहिबगंज

16 दिलेश्वर महतो डीडीसी, गुमला- गुमला

 

कार्मिक विभाग में भेजे गए अधिकारी पहले कहाँ थे

कर्ण सत्यार्थी उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम

आर. रानिटा उपायुक्त, खूंटी

दिनेश यादव उपायुक्त, गढ़वा

चंदन कुमार उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम

समीरा एस उपायुक्त, पलामू

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post