Breaking News

ट्रेजरी घोटाले पर गरमाई राजनीति: सांसद ढुल्लू महतो का सरकार पर हमला, धनबाद ट्रेजरी जांच की उठी मांग

Dhanbad: झारखंड में सामने आए ट्रेजरी घोटाले को लेकर सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। बोकारो और हजारीबाग में करोड़ों रुपये की अवैध निकासी के खुलासे के बाद अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पूरे मामले की व्यापक जांच की मांग की है।

सरकार पर नियंत्रणहीनता का आरोप

सांसद ढुल्लू महतो ने आरोप लगाया कि राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि अफसर मनमानी कर रहे हैं और सरकार का उन पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। बोकारो और हजारीबाग में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले को उन्होंने सरकार की विफलता का बड़ा उदाहरण बताया। भाजपा नेताओं ने इस मामले को गंभीर बताते हुए इसकी जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की है। सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितता बिना उच्चस्तरीय मिलीभगत के संभव नहीं है। इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई या किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए।

धनबाद ट्रेजरी की भी जांच की मांग

सांसद ने यह भी कहा कि घोटाले का दायरा और बड़ा हो सकता है, इसलिए केवल बोकारो और हजारीबाग तक सीमित न रहकर धनबाद ट्रेजरी की भी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि अन्य जिलों में भी इसी तरह की अनियमितताएं सामने आ सकती हैं। ढुल्लू महतो ने आरोप लगाया कि डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड में भी बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य में लूट, हत्या और अन्य अपराध बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है और सरकार इन समस्याओं को नियंत्रित करने में विफल साबित हो रही है।

कड़ी कार्रवाई की मांग

सांसद ने कहा कि घोटाले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करने की बात कही, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके। फिलहाल राज्य सरकार द्वारा मामले की जांच जारी है और शुरुआती स्तर पर कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई है। लेकिन विपक्ष के लगातार हमलों और जांच की मांग के बीच यह मुद्दा अब राज्य की राजनीति का बड़ा केंद्र बन गया है, जिस पर आने वाले दिनों में और भी सियासी घमासान देखने को मिल सकता है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Tags

Edit Template