Breaking News

संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका, निष्क्रिय पदाधिकारियों पर कार्रवाई तय

Khunti: झारखंड युवा कांग्रेस के खूंटी जिला कमिटी की कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने की, जबकि बैठक में जिले भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई, जिसमें यह बात सामने आई कि कुछ नव-निर्वाचित पदाधिकारी लगातार बैठकों में अनुपस्थित रह रहे हैं और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे लोगों के कारण संगठन की गति प्रभावित हो रही है।

विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि संगठन में केवल उन्हीं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी जो सक्रिय रूप से पार्टी के कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं और जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। निष्क्रिय पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर संगठन विस्तार, युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और अनुशासन बनाए रखने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने का संकल्प लिया। मौजूद नेताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस को जिले में मजबूत बनाने के लिए समर्पण, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post