Breaking News

झूलन पूजा के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ लौंयकेल मंडा मेला

Khunti: खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक लौंयकेल मंडा मेला शुक्रवार को झूलन पूजा के साथ श्रद्धा और उत्साह के बीच सम्पन्न हो गया। मेला को लेकर गुरुवार रात जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही।

मेला में कर्रा मंडा मेला यंग स्टार क्लब तोरपा के आर्केस्ट्रा ग्रुप ने लोगों का खासा मनोरंजन किया। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेला आयोजन समिति द्वारा छाऊ लोकनृत्य का आयोजन किया गया, जिसका लोगों ने जमकर आनंद लिया। शुक्रवार को मेला के दौरान यंग स्टार क्लब तोरपा द्वारा प्रस्तुत रंगारंग आर्केस्ट्रा में आधुनिक नागपुरी और ठेठ गीतों पर लोग थिरकते नजर आए।

धार्मिक अनुष्ठान के तहत पंडित पवन दास गोस्वामी ने विधि-विधान के साथ भोक्ताओं को मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद सभी भोक्ता लौंयकेल तालाब में स्नान कर धुआं-सुआ और फुलकुंदी पूजा परिक्रमा में शामिल हुए। बताया गया कि 51 भोक्ताओं ने नौ दिनों तक अल्पाहार, फलाहार एवं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की और पूजा सम्पन्न होने के बाद अन्न ग्रहण किया।

मेला में झूला, जादू, खिलौने, मनिहारी, सिंगार, फल-सब्जी एवं लोहे के सामान सहित विभिन्न प्रकार की दुकानों ने लोगों को आकर्षित किया। ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी कर मेले का आनंद उठाया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कलाकार सूरज कुमार ने भक्ति गीत “शिव के महिमा भारी” प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया, वहीं “ओढ़ में लाली” गीत पर दर्शक झूम उठे। कलाकार जयदेव नायक, फनिराम परधिया, सुनीता कुमारी और डांसर खुशबू ने नागपुरी, देहाती, भोजपुरी व खोरठा गीतों से समां बांधे रखा।

मेला में अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि अनूप लकड़ा, कर्रा मुखिया रश्मि लकड़ा, लोधमा मुखिया मंजुला उरांव, बमरजा पंचायत मुखिया अनुप कुजूर एवं मंटु मिश्रा उपस्थित रहे।

मेला के सफल आयोजन में मंडा पूजा समिति लौंयकेल कर्रा के नवीन कुमार गुप्ता उर्फ बुल्लू, गुलाब नायक, दीपक पांडेय, नगेंद्र सिंह, कुलेन्द्र सिंह, जेके सिंह, दिलीप बड़ाईक, बसंत सिंह मुंडा, पीके राठौर, मंटु महतो, बाबू मियां, दिलेश्वर महतो, राहुल गुप्ता, पवन गुप्ता, दिलीप महतो, भुनेश्वर साहू, वीरेंद्र सिंह सहित लौंयकेल गांव के ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post