Breaking News

गढ़वा के रमकांडा में रामनवमी जुलूस के दौरान झड़प, पत्थरबाजी में 6 पुलिसकर्मी घायल, मौके पर पहुंचे डीआईजी और एसपी

Garhwa: झारखंड के गढ़वा जिले के रमकांडा थाना क्षेत्र में रामनवमी के अवसर पर देर रात दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। जुलूस के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झड़प और पत्थरबाजी में बदल गया, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

घटना में करीब 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग भी चोटिल हुए हैं। हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और मौके से दर्जनों मोटरसाइकिल जब्त की गईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू डीआईजी कौशल किशोर और गढ़वा एसपी अमन कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, महाअष्टमी के दिन निकाले जा रहे जुलूस को कौआखोह शिव चबूतरा के पास कुछ लोगों ने आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई।

स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भीड़ धीरे-धीरे तितर-बितर हो गई और माहौल को शांत करने में सफलता मिली।

डीआईजी कौशल किशोर ने बताया कि सुरक्षा के बावजूद जुलूस पर पथराव किया गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गढ़वा एसपी अमन कुमार ने बताया कि जुलूस को लेकर पहले भी विवाद हुआ था, जिसे आपसी सहमति से सुलझा लिया गया था। हालांकि, जुलूस के दौरान फिर तनाव बढ़ गया, लेकिन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति अब शांत है और घायलों का इलाज जारी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post