Breaking News

12 साल की बच्ची की निर्मम हत्या के विरोध में भाजपा ने हजारीबाग बंद का ऐलान, प्रशासन पर उठाए गंभीर सवाल

Hazaribagh: हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंबा गांव में 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। घटना 25 मार्च की है, और पुलिस ने तीन दिन बाद बच्ची का शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में बच्ची के शरीर पर चोट के निशान इस बात की पुष्टि करते हैं कि हत्या बर्बर तरीके से की गई।

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने इसे “रेयरस्ट ऑफ द रेयर” अपराध करार दिया। हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा। हजारीबाग एसपी के स्तर पर एसआईटी का गठन भी किया गया है।

भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और सरकार तथा जिला प्रशासन पर कड़ी आलोचना की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद मनीष जायसवाल और स्थानीय विधायक ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो सोमवार को हजारीबाग बंद रहेगा। इसके अलावा, राज्य भर के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, और यदि गिरफ्तारी नहीं हुई, तो पूरे झारखंड में आंदोलन किया जाएगा।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और एसडीपीओ सिर्फ औपचारिकता पूरी करने आए। उन्होंने कहा कि राज्य की सरकार कोयला और बालू चोरी में व्यस्त है, जबकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही।

भाजपा नेता अमर बाउरी ने कहा कि चार दिनों तक शव गांव में पड़ा रहा और प्रशासनिक निष्क्रियता स्पष्ट है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और जिला प्रशासन दोनों ही इंसानियत और संवेदनशीलता से पूरी तरह दूर हैं।

विष्णुगढ़ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि एक फोरेंसिक टीम और खोजी कुत्तों को मौके पर भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पीड़ित परिवार को सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post