Breaking News

गुमला के जवान की पश्चिमी सिंहभूम में मौत: पालीसाई सीआरपीएफ कैंप में इंसास राइफल से चली गोली

Chaibasa:  पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत पालीसाई स्थित सीआरपीएफ कैंप में रविवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। ड्यूटी पर तैनात जिला पुलिस के जवान अजय किशोर खाका की अपनी ही सर्विस राइफल (इंसास) से गोली चलने के कारण मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जवान अजय किशोर खाका पालीसाई स्थित सीआरपीएफ 174 बटालियन कैंप में तैनात थे। रविवार शाम वे अपनी इंसास राइफल की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से गोली चल गई। गोली उनके गले के पास लगी और सिर को चीरते हुए निकल गई, जिससे मौके पर ही उनकी हालत गंभीर हो गई।

घटना के तुरंत बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई। साथी जवान उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन गंभीर चोट के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गुमला के रहने वाले थे जवान

मृतक जवान अजय किशोर खाका मूल रूप से झारखंड के गुमला जिले के रायडीह गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

नक्सल विरोधी अभियान में थे शामिल

बताया जा रहा है कि जवान वर्तमान में सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में शामिल थे और इसी दौरान पालीसाई कैंप में तैनात थे।

आत्महत्या या हादसा?

घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जवान पिछले कुछ दिनों से तनाव में थे, जिसके कारण आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इस संबंध में जगन्नाथपुर के एसडीपीओ राफैल मुर्मू ने बताया कि,एक जवान की गोली लगने से मौत हुई है। घटना कैसे हुई, इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है।

परिजनों को दी गई सूचना

घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पूरे मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post