Breaking News

देवघर में ईद की रौनक: जामा मस्जिद में अकीदत के साथ नमाज, देश में अमन-शांति की मांगी दुआ

Deoghar: बाबा नगरी देवघर में ईद का त्योहार पूरे श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर की मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्रित होकर नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

जामा मस्जिद में हजारों नमाजियों ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा की। 30 दिनों के रोजे के बाद इस खास मौके पर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। नमाज के दौरान सभी ने देश और समाज में शांति, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी।

मस्जिद के सदर ने बताया कि ईद का असली मतलब खुशी और आपसी प्रेम है। इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर अपनी खुशियां साझा कीं और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए खुदा से प्रार्थना की।

नमाज पढ़ने आए लोगों ने बताया कि आमतौर पर ईद की नमाज ईदगाह में अदा की जाती है, लेकिन इस बार सुबह से मौसम खराब रहने के कारण कई जगहों पर मस्जिदों में ही नमाज पढ़ी गई। इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और बड़ी संख्या में लोग नमाज में शामिल हुए।

शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी ईद की रौनक देखने को मिली। गांवों में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से नमाज अदा की और एक-दूसरे को बधाई देते हुए खुशियां मनाईं।

ईद के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डीएसपी लक्ष्मण प्रसाद ने शहर के विभिन्न मस्जिदों का दौरा कर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कुल मिलाकर देवघर में ईद का त्योहार शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ, जहां लोगों ने मिलकर समाज में एकता और अमन का संदेश दिया।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post