Breaking News

खूंटी में ईद व सरहुल को लेकर फ्लैग मार्च, चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

Khunti: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को त्यौहार की पूर्व संध्या पर खूंटी शहर में प्रशासन द्वारा भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने संयुक्त रूप से किया।

फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, अंचल अधिकारी खूंटी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पुलिस बल के जवान शामिल रहे। मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा, वहीं सरहुल पर्व के अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। दोनों प्रमुख पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के तहत शहर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही बाइक पेट्रोलिंग टीम लगातार शहर में गश्त करेगी। आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर बनी रहे।

इसके अलावा सादे लिवास में पुलिसकर्मियों को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया है, जो असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखें तथा किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। खूंटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post