Breaking News

खूंटी में अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुम्मा की नमाज, अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

Khunti:  पवित्र रमजान माह के आखिरी जुम्मे के अवसर पर जिले भर में अलविदा जुम्मा की नमाज पूरे श्रद्धा, अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। इस खास मौके पर जिले की प्रमुख मस्जिदों—जोहरा मस्जिद, जामा मस्जिद, मदरसा सहित अन्य सभी मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मस्जिदों में लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था और नमाज के समय तक मस्जिदें पूरी तरह भर गईं।

नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी पारंपरिक परिधान में मस्जिदों में पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने देश और दुनिया में अमन-चैन, भाईचारा, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

मस्जिदों के इमामों ने अपने खुत्बे (उपदेश) में रमजान महीने की अहमियत और उसकी फजीलत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से अपील की कि रमजान के दौरान सीखी गई अच्छाइयों को पूरे साल अपनाएं। इमामों ने कहा कि इंसान को हमेशा नेक रास्ते पर चलना चाहिए, जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं एकता बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।

अलविदा जुम्मा के अवसर पर पूरे जिले में धार्मिक माहौल देखने को मिला। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया, जिससे नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी। इस अवसर पर न सिर्फ धार्मिक आस्था की झलक देखने को मिली, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता का भी सुंदर संदेश प्रसारित हुआ।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post