Breaking News

साहिबगंज में नकली कीटनाशक का बड़ा खुलासा: करोड़ों की फर्जी दवा बरामद, कंपनी की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

Sahibganj: झारखंड के साहिबगंज जिले में नकली कीटनाशक दवा बनाने के बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र के महादेवरण गांव में छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में नकली दवा और उससे जुड़े सामान बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई Indofil Industries Limited की ओर से मिली सूचना के आधार पर की गई। कंपनी को खबर मिली थी कि उसके ‘एलेक्टो’ नामक कीटनाशक की नकली पैकिंग कर बाजार में बेचा जा रहा है।

इसके बाद दरभंगा निवासी गोपाल कुमार झा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी दी। प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए छापेमारी की योजना बनाई।

एसडीओ अमर जान आइंद और एसडीपीओ किशोर तिर्की के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकली कीटनाशक बरामद किया। मौके से 1610 भरे डिब्बे, 25,272 स्टीकर और बड़ी संख्या में खाली डिब्बे जब्त किए गए।

छापेमारी के दौरान शंभु पंडित की पत्नी पुतुल देवी के घर से यह सारा सामान बरामद हुआ। पुलिस महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जब्त सामग्री से करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये मूल्य की नकली दवा तैयार की जा सकती थी। एक डिब्बे की कीमत करीब 1350 रुपये बताई जा रही है, जिससे इस अवैध कारोबार के बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है।

पूछताछ में महिला ने बताया कि एक ऑटो चालक ने उसे यह सामान दिया था और छोटे-छोटे डिब्बों में पैकिंग करने के लिए कहा था। इसके बदले उसे प्रति डिब्बा दो रुपये मिलने थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

प्रशासन ने जब्त सभी सामान को मिर्जाचौकी थाना लाकर सुरक्षित रखा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कीटनाशक फल और सब्जियों को कीटों से बचाने के लिए उपयोग में लाया जाता है, इसलिए इसका नकली होना किसानों और उपभोक्ताओं के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post