Breaking News

दुमका में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, हादसा या आत्महत्या—पुलिस जांच में जुटी

Dumka: दुमका जिले में गोड्डा-हंसडीहा रेलखंड पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों के शव रेल पटरी पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार बबनखेता और चोरबटिया गांव के कुछ लोग रेल पटरी के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर पटरी पर पड़े दो शवों पर पड़ी। दोनों शव करीब पांच सौ मीटर के अंतराल पर मिले। स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दोनों युवक एक ही ट्रेन की चपेट में आए होंगे।

स्थानीय लोगों ने दोनों की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोग इसे दुर्घटना मान रहे हैं तो कुछ लोग आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं दो अज्ञात युवकों की एक साथ मौत को लेकर अन्य तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के गांवों में जाकर लोगों से पूछताछ कर मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं रेलवे की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

इस मामले में हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने बताया कि रेल पटरी से दो अज्ञात युवकों के शव बरामद किए गए हैं। उनकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post