Rashmika&Vijay’s Mehndi Celebrations: हाल ही में शादी के बंधन में बंधे साउथ सिनेमा के चर्चित कपल Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda लगातार अपने वेडिंग सेलिब्रेशन की झलकियां फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरों के बाद अब दोनों सितारों ने अपनी प्रधानम और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, जिनमें शादी से पहले की खास रस्मों और पारिवारिक खुशियों की झलक दिखाई दे रही है।




रश्मिका ने 10 मार्च को इंस्टाग्राम पर मेहंदी और प्रधानम समारोह की कई तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में दोनों परिवारों के सदस्य पारंपरिक रस्मों में हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में विजय देवरकोंडा रश्मिका के माथे को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने परिवार और दोस्तों के बीच मुस्कुराते हुए इस खास पल का आनंद लेती नजर आ रही हैं। अंतिम तस्वीरों में रश्मिका अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।
इन खास पलों को साझा करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, “25.02.26… यह प्रधानम और मेहंदी की शाम थी। सब कुछ बेहद परफेक्ट था, लेकिन बहुत जल्दी खत्म हो गया। आपने क्या शानदार पीस बनाया है तोरानी, इसे हमारे लिए इतना खास बनाने के लिए धन्यवाद।” वहीं विजय देवरकोंडा ने भी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “प्रधानम और मेहंदी की शाम… बहुत मस्ती भरी थी। एक ऐसी शाम जिसे हमने पूरी तरह जिया, काश इसमें 100 घंटे और होते।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानम तेलुगु परंपरा की एक खास सगाई की रस्म होती है, जो आमतौर पर शादी से पहले आयोजित की जाती है। इस समारोह में दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले विवाह की औपचारिक घोषणा करते हैं और आशीर्वाद देते हैं। दूल्हे का परिवार दुल्हन को कपड़े, गहने और अन्य उपहार देता है और पूरी रस्म वैदिक परंपराओं के अनुसार संपन्न होती है।
बता दें कि रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को Udaipur में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। इसके बाद 4 मार्च को Hyderabad में एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे और खास मेहमान शामिल हुए। यह शादी और उससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के बीच खूब चर्चा में हैं। 💍✨




