Breaking News

इंदीपीढ़ी पंचायत के मुखिया ने पीडीएस दुकान का किया निरीक्षण, लाभुकों से किया संवाद

Khunti: मुरहू प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत इंदीपीढ़ी पंचायत में जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) की व्यवस्था को दुरुस्त रखने और लाभुकों को समय पर राशन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत के मुखिया सुखराम सरूकद ने इंदीपीढ़ी स्थित पीडीएस दुकान (सहेली महिला मंडल) का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुखिया ने दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न के स्टॉक, वितरण पंजी, वजन माप की व्यवस्था तथा लाभुकों को दिए जा रहे राशन की प्रक्रिया की बारीकी से जांच की। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही राशन का वितरण किया जा रहा है या नहीं।

इस दौरान मुखिया सुखराम सरूकद ने मौके पर मौजूद लाभुकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार योग्य लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी लाभुकों को चाहिए कि वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पूरा लाभ लें और अगर किसी प्रकार की परेशानी या अनियमितता सामने आती है तो इसकी जानकारी पंचायत को अवश्य दें।

मुखिया ने पीडीएस दुकान संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार के नियमों का पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता और नियमितता के साथ राशन का वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी लाभुक को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर वार्ड सदस्य सैमुएल कांडीर सहित पंचायत के कई स्थानीय लाभुक भी उपस्थित थे। सभी ने राशन वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पंचायत की पहल की सराहना की।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post