Breaking News

खूंटी में एमवीआई पर ट्रक चालक ने लगाया मारपीट का आरोप, एफआईआर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Khunti: खूंटी जिले में ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ चल रही सख्ती के बीच विवाद खड़ा हो गया है। एक ट्रक चालक ने मोटर यान निरीक्षक (एमवीआई) पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। मामले को लेकर ट्रक चालकों में नाराजगी है और ट्रक एसोसिएशन ने थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

चालक का आरोप: पहचान पत्र मांगने पर मारपीट

हजारीबाग के बरही निवासी ट्रक चालक रमेश कुमार यादव ने बताया कि 28 फरवरी को वह रायगढ़ से सीमेंट लेकर रांची जा रहे थे। कालामाटी के पास भारत पेट्रोल पंप के समीप वाहन खड़ा था, तभी एमवीआई मो. शहनवाज सिविल ड्रेस में पहुंचे और दस्तावेजों की जांच करने लगे।

चालक का आरोप है कि जब उन्होंने जांच कर रहे अधिकारी से पहचान पत्र दिखाने को कहा तो गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोट आई। उनका यह भी कहना है कि वाहन में कोई गड़बड़ी नहीं मिलने के बावजूद 54 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

ड्राइवर संघ की सख्त कार्रवाई की मांग

घटना की सूचना मिलते ही ऑल झारखंड ड्राइवर संघ के सदस्य भी थाना पहुंचे और एमवीआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

एमवीआई ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

वहीं एमवीआई मो. शहनवाज ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि वाहन की जांच नियमानुसार की गई थी। जांच के दौरान चालक ने पदाधिकारी और मौजूद पुलिसकर्मियों से अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद उसे चेतावनी दी गई।

एमवीआई का दावा है कि कार्रवाई से बचने के लिए चालक ने मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देश पर ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ नियमित अभियान चलाया जा रहा है, जिससे सड़क हादसों में कमी आई है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

फिलहाल मामला पुलिस के पास है और दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच आगे की कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post