Breaking News

रांची में देह व्यापार रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लालपुर-चुटिया समेत कई इलाकों में छापेमारी, 8 गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने रविवार को बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए एक संगठित रैकेट का खुलासा किया है। लालपुर और चुटिया सहित कई थाना क्षेत्रों में एक साथ दबिश देकर पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी को मिली गुप्त सूचना, गठित हुई विशेष टीम

रांची के एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि शहर के अलग-अलग इलाकों में बड़े स्तर पर देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। बताया गया कि इस रैकेट में दो दर्जन से अधिक लड़कियां शामिल हैं, जिन्हें गुप्त रूप से होटलों और किराए के मकानों में ठहराकर अवैध गतिविधियों में लगाया जा रहा था।

सूचना की पुष्टि के बाद सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई।

महिला सरगना गिरफ्तार, पहले भी जा चुकी है जेल

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रैकेट की मुख्य सरगना एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उक्त महिला पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से लड़कियों को बुलाकर रांची में देह व्यापार करवाती थी। उसका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वह पूर्व में जेल जा चुकी है।

विभिन्न इलाकों से पकड़े गए आरोपी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने देह व्यापार में संलिप्त कई युवतियों और ग्राहकों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार युवतियों में अधिकांश रांची और कोलकाता की रहने वाली हैं।

पुलिस ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजधानी में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post