Breaking News

जेल गेट के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर, दो घायल; एक को रिम्स रेफर

Khunti: खूंटी जिला मुख्यालय स्थित जेल गेट के समीप सोमवार शाम एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेल में ड्यूटी पर तैनात अरविंद सिंह मुंडा अपने दो मित्रों के साथ चाय पीने के लिए जेल परिसर से बाहर निकले ही थे कि तभी तेज रफ्तार से आ रही पल्सर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक सवार की पहचान मुरहू थाना क्षेत्र के सिरिंगडीह गांव निवासी प्रणय टोपनो के रूप में हुई है। लोगों का कहना है कि वह नशे की हालत में था, जिसके कारण उसने संतुलन खो दिया और सड़क किनारे खड़े अरविंद सिंह मुंडा एवं उनके मित्र पवन कुमार को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एक पैर टूट गया है तथा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। वहीं अरविंद सिंह मुंडा को हल्की चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पवन कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। अरविंद सिंह मुंडा का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है।

इधर, दुर्घटना में घायल बाइक सवार प्रणय टोपनो का उपचार भी सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर जेल मोड़ के समीप जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की। उनका कहना है कि सड़क की खराब स्थिति और तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, जिसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाने आवश्यक हैं।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post