Breaking News

चाईबासा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के तांतनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ है।

मागे पर्व में सहेली के घर आई थी पीड़िता

जानकारी के अनुसार, पीड़िता शनिवार को मागे पर्व मनाने अपनी सहेली के घर आई थी। इसी दौरान आरोपियों ने मौका पाकर उसका अपहरण कर लिया और उसे एक सुनसान स्थान पर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए।

घर पहुंचकर परिजनों को दी जानकारी

पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने रविवार को मंझारी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।

पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। वरीय पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर तांतनगर थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।

तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर गिरफ्तारी

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर अन्य दो आरोपियों को भी दबोच लिया गया।

तांतनगर ओपी प्रभारी अरविंद कुशवाहा की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post