Breaking News

अन्नपूर्णा देवी ने निकाय चुनाव में धांधली की जताई आशंका, पूर्व विधायक अमित मंडल का तंज—‘कहां गया गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’

Giridihi: झारखंड में निकाय चुनाव की घोषणा के बाद सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी लगातार राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने निकाय चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई है।

गिरिडीह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराना ही सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करता है। उनका आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में प्रशासनिक पदाधिकारियों का दुरुपयोग किया जा सकता है। उन्होंने मतगणना के दौरान भी संभावित धांधली की आशंका व्यक्त की और कहा कि चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी होना चाहिए।

इससे पहले उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र चौधरी के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

वहीं, गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल भी गिरिडीह पहुंचे और पार्टी समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कभी नहीं चाहती थी कि निकाय चुनाव हों और नगर की सरकार बने। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने शहरी विकास योजनाओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण कई शहरों की स्थिति खराब हुई।

अमित मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय स्वच्छता अभियान के तहत गलियों में ‘गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’ जैसे गीत सुनाई देते थे, लेकिन अब वह व्यवस्था दिखाई नहीं देती। उन्होंने दावा किया कि इस बार राज्य के सभी निकायों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post