Breaking News

कर्रा पहुंचे अर्जुन मुंडा, सुबोध प्रसाद सोनी के निधन पर जताया शोक

Khunti: कर्रा निवासी जनसंघी नेता विनोद प्रसाद सोनी के छोटे भाई एवं भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता स्वर्गीय सुबोध प्रसाद सोनी के निधन की सूचना मिलते ही पूर्व खूंटी सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को कर्रा पहुंचे।

उन्होंने स्वर्गीय सुबोध प्रसाद सोनी के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में हम सभी आपके साथ हैं और भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता 24 घंटे हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

अर्जुन मुंडा ने कहा कि सुबोध प्रसाद सोनी पार्टी के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता थे। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मौके पर विनोद प्रसाद सोनी, कर्रा मंडल अध्यक्ष किशोर बड़ाईक, कैलाश राम महतो, रूपेश जायसवाल, बालकिशुन महतो, विष्णु सोनी, करनो बड़ाइक, सुदामा प्रसाद समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post