Breaking News

भारत बंद का पश्चिम सिंहभूम में व्यापक असर, चाईबासा और चंपूआ में दुकानें-बैंक बंद

Chaibasa: केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड के विरोध में गुरुवार को बैंकिंग और मजदूर संगठनों के आह्वान पर भारत बंद का असर पश्चिम सिंहभूम जिले में व्यापक रूप से देखने को मिला। चाईबासा, चंपूआ, झींकपानी, नोवामुंडी और बड़ाजामदा समेत कई क्षेत्रों में बंद समर्थक सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया।

चाईबासा में सुबह से दिखा असर
चाईबासा शहर में सुबह से ही बंद का प्रभाव नजर आया। कई दुकानों के शटर बंद रहे और बैंकिंग कार्य प्रभावित हुआ। प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रदर्शन किए गए। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

जगन्नाथपुर में मिला-जुला प्रभाव
जगन्नाथपुर अनुमंडल मुख्यालय में बंद का आंशिक असर देखने को मिला। गुरुवार को साप्ताहिक हाट होने के कारण ग्रामीण खरीद-बिक्री के लिए पहुंचे। हालांकि सुबह बंद समर्थकों ने मुख्य चौक पर टायर जलाकर विरोध जताया, जिसे पुलिस ने बुझा दिया। दिन चढ़ने के साथ कई दुकानें खुल गईं और छोटे वाहनों का आवागमन सामान्य रहा, लेकिन भारी वाहनों और यात्री बसों का परिचालन ठप रहा।

कुमारडुंगी और जैंतगढ़ में भी प्रदर्शन
कुमारडुंगी मुख्य चौक पर बंद समर्थकों ने बाजार बंद कराने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने हटाया। जैंतगढ़ में भी बंद का आंशिक प्रभाव देखा गया।

चंपूआ में सबसे अधिक असर
चंपूआ क्षेत्र में बंद का व्यापक असर रहा। ट्रक और बसों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा, वहीं बैंक भी बंद रहे, जिससे करोड़ों रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ।

जिलेभर में एहतियात के तौर पर सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। प्रशासन के अनुसार कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Share Article:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विज्ञापन

SWARAJ

त्योहार के मौकेपर धमाकेदार ऑफर

संपर्क करें:- खूंटी- 8210983506 तोरपा - 6203436010

Recent Posts

Tags

Edit Template

About

Print & Digital PR News Release Ranchi,

Recent Post